महाराष्ट्र में लॉकडाउन की पाबंदियों को और सख्त नहीं करेगी उद्धव सरकार

By रेनू तिवारी | Apr 30, 2021

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में और अधिक सख्त तालाबंदी की आवश्यकता नहीं है क्योंकि लोग प्रतिबंधों का पालन कर रहे हैं। राज्य को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने कहा कि सरकार को प्रतिबंध और लॉकडाउन  COVID19 के प्रसार को रोकने के लिए किया गया है। ठाकरे ने अपने संबोधन के दौरान कहा, हमारा अनुमान था कि 10 लाख सकारात्मक रोगी हो सकते हैं, लेकिन अब यह 7 लाख मामले हैं। यानि की कोरोना के सख्त नियमों का लोग पालन कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 18 से 44 वर्ष के लोगों का एक मई से टीकाकरण शुरू नहीं होगा : अधिकारी 

उन्होंने COVID-19 का मुकाबला करने के लिए घोषित पैकेज पर हुई प्रगति की समीक्षा की और घातक महामारी की 'तीसरी लहर' से निपटने की आवश्यकता पर भी विचार किया। उन्होंने कहा, "राज्य की अर्थव्यवस्था को रोकना नहीं चाहिए। इसलिए मैंने उद्योगपतियों, श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की हैं और COVID-19 की तीसरी लहर से निपटने के तरीके के बारे में जानकारी ली है।"


विस्तार से जानकारी का इंतजार है--

प्रमुख खबरें

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला

India को 2022 में 111 अरब डॉलर से अधिक का प्रेषित धन मिला, दुनिया में सबसे ज्यादा : UN