'उद्धव आधुनिक समय के औरंगजेब', शिवसेना सांसद का दावा, संपत्ति को लेकर अपने भाई-बहनों से झगड़ते रहे

By अंकित सिंह | Mar 28, 2025

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बारे में तीखी व्यक्तिगत टिप्पणी की और उन्हें औरंगजेब का आधुनिक संस्करण बताया। म्हास्के ने नई दिल्ली से एक वीडियो बयान साझा किया, जिसमें उन्होंने ठाकरे और मुगल बादशाह के बीच तुलना करते हुए बताया कि कैसे ठाकरे ने उनके पिता बालासाहेब को चोट पहुंचाई और संपत्ति को लेकर अक्सर अपने भाई-बहनों से झगड़ते रहे। सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि वह नए दौर के 'आधुनिक औरंगजेब' हैं। उद्धव ठाकरे ने अपने भाइयों को औरंगजेब की तरह ही कष्ट दिए हैं। राज ठाकरे ने खुद कहा है कि उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे को उनके अंतिम दिनों में कष्ट दिए थे। 

इससे पहले शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा किभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह मुसलमानों को जहर देना चाहती है या भोजन। राज्य विधानसभा के बजट सत्र के समाप्त होने के एक दिन बाद ठाकरे ने संवाददाताओं से बातचीत में मुस्लिम परिवारों के लिए ‘सौगात-ए-मोदी’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा की आलोचना करते हुए यह बात कही। उन्होंने इसे आगामी बिहार चुनाव के मद्देनजर सौगात-ए-सत्ता करार दिया। इस टिप्पणी पर भाजपा की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई। 

इसे भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे दिया एक और झटका! MITRA से हटाए गए डिप्टी CM के करीबी

ठाकरे ने भाजपा पर पाखंड का आरोप लगाते हुए कहा कि जब पिछले साल लोकसभा चुनावों में शिवसेना (यूबीटी) को मुस्लिम मतदाताओं से काफी समर्थन मिला था, तो भाजपा ने कथित तौर पर हिंदुत्व छोड़ने के लिए उनकी निंदा की थी और सत्ता जिहाद जैसे मुहावरे गढ़े थे। उन्होंने कहा, लेकिन अब उन्हीं लोगों ने अपना रुख बदल दिया है। उन्होंने सौगात-ए-मोदी कार्यक्रम की ईमानदारी पर सवाल उठाते हुएपूछा, क्या यह सौगात-ए-सत्ता (2025 के अंत में होने वाले) बिहार चुनाव तक ही सीमित रहेगा, या इसका कोई स्थायी प्रभाव होगा? भाजपा को यह भी घोषणा करनी चाहिए कि उसने हिंदुत्व छोड़ दिया है।

प्रमुख खबरें

Voter List SIR पर विपक्ष के आरोपों का BJP देगी जवाब, Nation-wide Campaign की तैयारी

पेरिस मुस्लिम शहर बनने जा रहा है? फ्रांस में हो रहे हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच Donald Trump का बड़ा दावा

Delhi में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री पहुंचा, AQI मध्यम श्रेणी में दर्ज

76 टन कचरा साफ कर People Movement बनी यमुना, Amit Shah देंगे दिल्ली को ₹8,941 करोड़ की STP सौगात