उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार को बताया गजनी और विश्वासघाती, कहा- कभी भी बीजेपी के साथ नहीं करेंगे गठबंधन

By अभिनय आकाश | May 13, 2024

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने घोषणा की है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ कभी गठबंधन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे "विश्वासघाती" हैं और लोकसभा चुनाव हार रहे हैं। ठाकरे का यह बयान पीएम मोदी द्वारा शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) को कांग्रेस के साथ विलय करके मरने के बजाय अजीत पवार और एकनाथ शिंदे से हाथ मिलाने की सलाह देने के कुछ दिनों बाद आया है। पार्टी के मुखपत्र सामना के साथ एक साक्षात्कार में, ठाकरे ने कहा पीएम मोदी और (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) शाह महाराष्ट्र के प्रति द्वेष रखते हैं, यही कारण है कि उन्होंने संस्थानों और निवेश परियोजनाओं को अन्य राज्यों में स्थानांतरित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: 'वोट जिहाद' विवाद के बीच राज ठाकरे ने 'फतवा' जारी किया, कहा- 'हिंदू भाई बहन और माताएं जमकर करें 'उनके' खिलाफ मतदान'

उन्होंने मोदी सरकार को 'गजनी' सरकार करार देते हुए कहा कि 2014 में जो वादा किया गया था वह 2019 में भूल गए और 2019 में जो वादा किया गया था वह अब भूल गए है। जनता को दो बार मूर्ख बनाया जा चुका है। कोई कुछ लोगों को कुछ समय के लिए मूर्ख बना सकता है, लेकिन सभी लोगों को हर समय नहीं।' उन्होंने कहा कि लोगों ने सरकार के बड़े-बड़े दावों को समझना शुरू कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Gonda में CM Yogi Adityanath ने 520 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, सपा पर साधा निशाना

उन पांच कदमों में... Sonarika Bhadoria के साथ बचपन में हुई थी गंदी हरकत

WhatsApp पर PF Balance और Passbook चेक करना हुआ आसान, EPFO ने शुरू की नई सर्विस

Siang Dam प्रोजेक्ट के विरोध में बंद, Arunachal Pradesh के अपर सियांग में स्कूल और बाजार ठप