फिर आई श्री राम की याद, सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2020

 मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 100 दिन सत्ता में पूरे होने के उपलक्ष में मार्च महीने में आयोध्या की यात्रा करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बुधवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने के बाद शिवसेना प्रमुख पहली बार अयोध्या जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव को लेकर फुल एक्टिव मोड में CM, विपक्ष से लड़ाई के लिए 1 अणे मार्ग पर नीतीश की पाठशाला

राउत ने ट्वीट किया, ‘‘ सरकार भगवान राम के आशीर्वाद से पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए काम कर रही है। सत्ता में 100 दिन पूरे होने के मौके पर भगवान राम का आशीर्वाद लेने और अपनी भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए ठाकरे अयोध्या जाएंगे।’’ ठाकरे आखिरी बार जून 2019 में पार्टी के नवनिर्वाचित 19 सांसदों के साथ अयोध्या गए थे और रामलला मंदिर में पूजा अर्चना की थी। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार