ब्रिटेन ने भारतीयों के लिए युवा पेशेवर योजना वीजा के लिए दूसरी आवेदन प्रक्रिया शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2023

ब्रिटेन की सरकार ने ‘ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना’ के तहत स्नातक स्तर की योग्यता वाले 18 से 30 आयुवर्ग के भारतीयों के वास्ते देश के वीजा के लिए अपनी दूसरी आवेदन प्रक्रिया की मंगलवार को शुरू की। इस योजना के तहत ब्रिटेन के वीजा के लिए यह आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई को समाप्त होगी। यह पात्र युवा भारतीयों को दो साल तक ब्रिटेन में रहने, काम करने या अध्ययन करने का अवसर प्रदान करती है। नयी दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘युवा पेशेवर योजना के लिए दूसरी आवेदन प्रक्रिया (बैलेट) अब शुरू हो गई है।’’

हालांकि इस प्रक्रिया में प्रवेश मुफ़्त है, आवेदकों से कहा गया है कि उन्हें केवल तभी इसमें हिस्सा लेना चाहिए, यदि वे वीज़ा के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, जिसकी लागत 259 पाउंड है और वित्तीय, शैक्षिक और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हैं। पिछले वर्ष नवंबर में इंडोनेशिया में जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के उनके समकक्ष ऋषि सुनक द्वारा हस्ताक्षरित पारस्परिक व्यवस्था के तहत, ब्रिटिश नागरिकों को भी भारत में रहने और काम करने के लिए समान वीजा की पेशकश की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का दावा: Iran से जंग खत्म होते ही गिरेंगे Oil Prices, Nuclear हथियार पर रोक मुख्य लक्ष्य

Asian Games Archery: Jyothi Surekha बाहर, Chikita और Ganesh क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Rise And Fall 2 में सिवेत तोमर ने शहजाद को पटका, एविक्शन पर भड़के पेंटहाउस के कंटेस्टेंट्स

संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर चुनाव नहीं जीते जा सकते: CM प्रमोद सावंत