ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या बढ़कर 20 हुई, स्वास्थ्य मंत्री ने कही यह अहम बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2022

लंदन। ब्रिटेन की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या में वृद्धि के बीच उसने चेचक के ऐसे टीकों की खरीद की कवायद तेज कर दी है जोकि इस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम कर सके। मंकीपॉक्स भी चेचक जैसा ही संक्रमण है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने कहा कि इंग्लैंड में मंकीपॉक्स के 11 और मामले पाये गए हैं, जिसके बाद देश में इस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 20 तक पहुंच गई है। ब्रिटेन में इस महीने की शुरुआत में मंकीपॉक्स संक्रमण के मामले सामने आए थे। 

इसे भी पढ़ें: रूस अपने ‘विजय दिवस’ से पहले मारियुपोल को कब्जे में लेना चाहता है : ब्रिटेन की सेना 

इस बीच, यूकेएचएसए ने जोर दिया कि ये वायरस आसानी से एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैल सकता और ब्रिटेन में मंकीपॉक्स संक्रमण के प्रसार का जोखिम बेहद कम है। यूकेएचएसए की मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ सुसन हॉप्किंस ने कहा, हम सामने आए मरीजों के करीबी संपर्क वाले लोगों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ ही उचित परामर्श दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi को Economy पर नए ज्ञान की जरूरत, Congress का सरकार पर बड़ा हमला

Summer Health Guide: शुरू हो रहा है Nautapa, जानें 9 दिनों में हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं

गिरिराज सिंह का Rahul Gandhi पर तीखा वार, बोले- Congress अब माओवादी, मुस्लिम हो गई है

UP में Heatwave का कहर, Yogi सरकार Action Mode में, जनता को राहत देने के कड़े निर्देश जारी