कीव पर कब्‍जे की जंग, यूक्रेन ने रूस के सुखोई-25 और दो विशालकाय IL-76 विमान को मार गिराने का किया दावा

By अभिनय आकाश | Feb 26, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच की जंग अब भीषण मोड़ पर आ गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। अमेरिकी की तरफ से सुरक्षित देश से बाहर निकलने के प्रस्ताव को ठुकरा कर उन्होंने रूसी हमले से लोहा लिए जाने को चुना है। देखते ही देखते राजधानी कीव पर कब्जे की जंग तेज हो चुकी है। जीमन पर यूक्रेन की तरफ से आखिरी कोशिश की जा रही है। काउंटर अटैक में यूक्रेन पीछे नहीं है।

इसे भी पढ़ें: पुतिन-जिनपिंग का प्लान, बहाना यूक्रेन निशाना ताइवान, 9 लड़ाकू विमानों ने की घुसपैठ

रूस के हेलीकॉप्टर और सुखोई 25 को यूक्रेन की सेना ने मार गिराया है। यूक्रेन ने एस-300 से सुखोई-25 को मार गिराने का दावा किया है। इससे पहले खबर थी कि यूक्रेन की तरफ से रूस के इल्युशिन-76 को भी मार गिराया गया था। बताया जा रहा है कि यूक्रेन की सेना ने आईएल-76 प्‍लेन को वासयलकीव के नजदीक मार ग‍िराया। वहीं दूसरे विमान को बिला त्‍सेरकवा के पास मार गिराया है।

इसे भी पढ़ें: पड़ोस में 'पाकिस्तान' नहीं चाहते थे पुतिन, इसलिए रूस ने यूक्रेन को किया तबाह

ब्रिटेन के अखबार की तरफ से दावा किया गया है कि यूक्रेन पर फॉदर ऑफ आल बम का इस्तेमाल किया जा सकता है। डेली मेल की तरफ से दावा किया गया है कि राष्ट्रपति पुतिन की तरफ से यूक्रेन पर फॉदर ऑफ ऑल बम गिराया जा सकता है। अगर ये दावा सही है तो इसकी कल्पना भायवह हो सकती है।  

 

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Khamenei पर भारत की चुप्पी के गहरे मायने, PM Modi ने साधे US-Israel समेत कई समीकरण

AI से बने फर्जी Case Law पर Supreme Court सख्त, Trial Court को लगाई कड़ी फटकार

Iran Crisis का असर: Crude Oil में उबाल, आपकी जेब पर पड़ेगी महंगाई की बड़ी मार

Middle East Crisis: निवेशकों के लिए Safe Haven बना सोना, Share Market में बड़ी गिरावट