पुतिन की बुराई करने से किया इंकार तो एंकर ने नेता के लगा दिए थप्पड़, यूक्रेन के इस न्यूज रूम में हुई मारपीट; देखें वीडियो

By निधि अविनाश | Feb 23, 2022

इस समय वैश्विक हलचल की बात करे तो अभी सबसे ज्याजा रूस और यूक्रेन के युद्ध का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस समय दोनों देशों में कभी भी युद्ध का बिगुल बज सकता है। अमेरिका सहित अन्य देश इस तनाव को कम करने में जुटे हुए हैं लेकिन सारी कोशिशें नाकाम होती दिखाई दे रही है। भारत ने साफ अपने बयान में कहा कि, दोनों देशों को बातचीत से मुद्दें को हल करना चाहिए। हालांकि, अगर युद्ध छिड़ा तो भारत को रूस के पक्ष में ही अपना झंडा बुलंद करना होगा। वजह साफ है कि, रूस और भारत एक दूसरे के घनिष्ठ मित्र हैं और ऐसे में भारत का रूस का साथ देना साफतौर पर नजर आता है। कई कोशिशों के बावजूद रूस और यूक्रेन में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी विवीद के बीच अह एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.। यह वीडियो  यूक्रेन के टीवी चैनलों पर देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक पत्रकार और राजनेता आपस में एक–दूसरे से रूस और यूक्रेन के मसले को लेकर बहस करते हुए नजर आ रहे हैं।

पत्रकार ने रूस की आलोचना करने को कहा

इस वीडियो में पत्रकार एक राजनेता से रूस की आलोचना करने के लिए कहता है, लेकिना राजनेता पुतिन और रूस की आलोचना करने से मना कर देता है जिससे पत्रकार बहुत भड़क जाता है। पहले तो दोनों में केवल बहस हो रही होती है लेकिन बाद में लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि दोनों हिसंक हो जाते है और एक-दूसरे को पीटना शुरू कर देते हैं। वजह केवल यह थी कि, पत्रकार ने राजनेता को पुतिन आर रूस की बुराई करने को कहा था और राजनेता ने ऐसा करने से मना कर दिया। बता दें कि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध से भारत की आम जनता पर भी पड़ेगा असर, नया रिकॉर्ड बना सकते हैं डीजल-पेट्रोल

मारपीट के बाद क्या हुआ?

जब दोनो में मारपीट खत्म हुई तो माहौल थोड़ा ठंडा हुआ। लेकिन सबके जहन में यहीं सवाल है कि आखिर पत्रकार ने ऐसा कौन सा सवाल किया था जिससे राजनेता इतने भड़क गए और बात मारपीट तक पहुंच गई। माना जा रहा है कि,  पत्रकार ने ही पहले राजनेता पर हाथ उठाया था, जिसके बाद दोनों के बीच बात भिडंत तक पहुंच गई थी। पत्रकार ने राजनेता से सवाल किया था कि, वर्तमान में रूस और यूक्रेन के बीच जिस तरह की स्थिति देखने को मिल रही है, उसे देखने के बाद क्या आप राष्ट्रपति पुतिन को अपराधी और हत्यारा नहीं कहना चाहेंगे? इसी सवाल पर राजनेता काफी भड़क गए और मारपीट हो गई। 

 

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Gautam Buddha Nagar में धारा 163 लागू, नव वर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात होगा भारी पुलिस बल

Germany के एक बैंक में लाखों यूरो की संपत्ति की चोरी

Delhi Airport पर एक यात्री की जींस के अंदर छिपाकर रखा गया लगभग 200 ग्राम सोना जब्त