यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने ठुकराया अमेरिका का यह ऑफर, राजधानी कीव पर रूस का हो रहा कब्जा

By निधि अविनाश | Feb 26, 2022

रूस और यूक्रेन पर तीसरे दिन भी हमले जारी हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने राजधानी कीव को छोड़ने से इनकार कर दिया है। बता दें कि, अमेरिका ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की को कीव से सुरक्षित निकालने का प्रस्ताव दिया था जिसे अब जेलेंस्की ने साफ ठुकरा दिया है और कहा कि, मैं कीव नहीं छोड़ूंगा, हमें कार नहीं हाथियार चाहिए। जानाकरी के मुताबिक, राष्ट्रपति जेलेंस्की व्यक्तिगत रूप से कीव की सुरक्षा के प्रभारी हैं और वो कहीं जानेवाले नहीं हैं। इन सबके बीच यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी हमले लगातार हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, कीव में रूस की सेना घुस चुकी है और वहां यूक्रेन के सैनिकों से जबरदस्त लड़ाई चल रही है। वहींकीव के मध्य इलाकों में भी जबरदस्त गोलीबारी और धमाकों की आवाज गूंजती हुई नजर आ रही है। कीव के कई इलाकों मपर रूसी सैनिकों का कब्जा हो गया है। अमेरिका का ऑफर टुकराने से पहले भी जेलेंस्की ने  एक वीडियो संदेश जारी कर यूक्रेन के नागरिकों से हथियार उठाने की अपील की थी। इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि, पूरे यूक्रेन में लड़ाई जारी है। वहीं एक ट्वीट जारी कर एजेंसी ने बताया कि, रूस यूक्रेन के साथ उच्च स्तरीय बातचीत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये