मध्य प्रदेश के रतलाम में अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर का हुआ शुभारंभ

By दिनेश शुक्ल | Nov 18, 2020

रतलाम। मध्य प्रदेश में  इंदौर के बाद अब रतलाम में रेडियो फ्रिक्वेंसी तरीके से रिडिंग देने वाले अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर का बुधवार को शुभारंभ किया गया। स्मार्ट मीटर स्थापना वाला प्रदेश का यह दूसरा शहर बनेगा, इसके पहले इंदौर में इसकी शुरूआत की जा चुकी है। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारीगण, अधीक्षण यंत्री, स्मार्ट मीटर सेल बी.एस. चौहान, अधीक्षण यंत्री रतलाम वृत एल.के. सोने, कार्यपालन यंत्री विनय प्रतापसिंह, सहायक यंत्री आनंद मोहन रंगीला, ओ.पी. सैनी, रतलाम शहर एस.टी.एम. एवं टी.के.सी. एमपी स्मार्ट ग्रीड प्रायवेड लिमिटेड के प्रतिनिधिगण इस अवसर पर उपस्थित थे। रतलाम के विनोबा नगर झोन के रत्नपुरी कालोनी में घरेलू उपभोक्ता के यहां रतलाम का पहला स्मार्ट मीटर लगाकर इस योजना की शुरूआत की गई। 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान