मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में पड़ी बौछारें

Showers lying
दिनेश शुक्ल । Nov 18 2020 8:44PM

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में आए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजधानी समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में हुआ है। बुधवार को सुबह राजधानी में बादल के साथ धुंध भी छाई रही। इस दौरान विजिबिलटी 3 हजार मीटर रह गई थी।

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग एवं बुंदेलखंड क्षेत्र सहित राजधानी भोपाल के कई हिस्सों में बौछारें पड़ी। वही ग्वालियर-चंबल संभाग के कई क्षेत्रों में तो जोरदार बारिश भी हुई। वहीं, राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह से बादल छाए रहे हैं और शाम को बौछारें पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी दो-तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही गुरुवार को भोपाल और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में आए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजधानी समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में हुआ है। बुधवार को सुबह राजधानी में बादल के साथ धुंध भी छाई रही। इस दौरान विजिबिलटी 3 हजार मीटर रह गई थी। 

इसे भी पढ़ें: घर का न ताला टूटा, न खुला फिर भी हो गई लाखों की चोरी

इधर, ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के कई शहरों और कस्बों में बारिश हुई। टीकमगढ़ में सबसे ज्यादा पौन इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक पी.के. साहा ने बताया कि देश के उत्तरी हिस्से में आए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। बुधवार को एक और ऐसा सिस्टम पहुंचने की संभावना है, लेकिन ये ज्यादा स्ट्रांग नहीं है। इसी वजह से सुबह से ही राजधानी में बादलों के साथ धुंध भी छाई रही। वही पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को भी भोपाल में हल्की बौछारें पड़ने की भी संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से एक बार फिर राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। 

इसे भी पढ़ें: तिरूपति बालाजी के दर्शन कर लौटे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिया गौ कैबिनेट गठन का निर्णय, गौ कैबिनेट पर कमलनाथ ने कही ये बात

भोपाल की फिजाओं में गुलाबी ठंड का अहसास अभी भी वापस नहीं लौटा है। आसमान पर बादल छाए रहने के कारण भोपाल और आसपास के इलाकों में रात का तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विज्ञानियों ने अभी दो-तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं होने के आसार जताए हैं। साथ ही गुरुवार को राजधानी भोपाल और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को उत्तर भारत में दस्तक देने जा रहा है। इसके साथ ही एक प्रति चक्रवात महाराष्ट्र पर बना हुआ है। इस वजह से अरब सागर से नमी मिलना फिर शुरू हो गई है। इसके चलते बुधवार को राजधानी भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने लगेंगे। गुरुवार को हल्की बौछारें पडऩे की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से एक बार फिर राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़