लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी उमा भारती, कहा- राम मंदिर निर्माण पर रहेगा जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2018

भोपाल। केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने कहा कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वह सत्ता छोड़कर अगले महीने मकर संक्रांति से डेढ़ साल के लिए देश की पवित्र नदी गंगा के किनारे करीब 2,500 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू करेंगी। वरिष्ठ भाजपा नेता की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कुछ दिन पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी अगला लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की थी। 

उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं गंगा एवं भगवान राम के अलावा डेढ़ साल तक कुछ और नहीं करूंगी।’’ उमा भारती ने कहा, ‘‘मैं अगले महीने मकर संक्रांति से डेढ़ साल के लिए गंगा के किनारे करीब 2500 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू करूंगी और इसे अविरल एवं निर्मल बनाने के लिए लोगों एवं संत समाज से अपील करूंगी। अब मैं कुछ दिन हिमालय के लिए निकलूंगी और उसके बाद गंगा के प्रवास में रहूंगी।’’ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा, ‘‘इस दौरान मैं (भाजपा के लिए) चुनाव प्रचार में भाग लूंगी।’’ 

यह भी पढ़ें: राहुल के फतवे को PM मोदी ने नकारा, कहा- बोलता रहूंगा भारत माता की जय

उन्होंने जोर देकर कहा कि वह राजनीति मरते दम तक करेंगी। राजनीति में ताल ठोककर रहेंगी।केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, ‘‘आपको ऐसा क्यों लगता है कि चुनाव लड़ना ही राजनीति है। मैं तो राजनीति में ठोक के रहूंगी बाबा। मैंने कहा न कि मैं डेढ़ साल में चुनाव प्रचार में भाग लूंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति से संन्यास नहीं, कोई संन्यास नहीं। मैं राजनीति मरते दम तक करूंगी। मुझसे राजनीति कोई छुड़वा नहीं सकता। मैं भाजपा से ही राजनीति करूंगी। मगर डेढ़ साल गंगा के लिए चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन