योगी सरकार के इस फैसले की उमा भारती ने जमकर की तारीफ, बोलीं- MP में भी लिया जाए ऐसा निर्णय

By अनुराग गुप्ता | Apr 20, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने बुधवार को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। दरअसल, योगी आदित्यनाथ सरकार ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसको लेकर उमा भारती का मानना है कि मध्य प्रदेश सरकार को भी ऐसा कदम उठाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज की अनुमति इसी शर्त पर मिलनी चाहिए कि वह आवाज इतने ही लोग सुनेंगे जो वहां बैठे हुए हैं, इसमें धर्म का भेदभाव ना हो। अस्पताल और स्कूल इन आवाजों से डिस्टर्ब हो रहे हैं। घरों में रहने वाले विद्यार्थी एवं अस्वस्थ या वृद्ध लोगों की शोर एवं आवाजों से उनकी तकलीफ बढ़ रही हैं।

MP में भी लागू हो ऐसा निर्णय

उन्होंने कहा कि बारातों के डीजे या किसी भी जुलूस के शोर का एक समय तय हो एवं आवाज की सीमित सीमा तय हो तभी हम स्वस्थ समाज की रचना में योगदान दे पाएंगे। हम भी मध्यप्रदेश में इस प्रकार का निर्णय लें। 

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में बिना अनुमति नहीं निकाल पाएंगे धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा 

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके मुताबिक बिना अनुमति के कोई भी धार्मिक जुलूस नहीं निकाला जाना चाहिए और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से दूसरों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए