उप चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में मैदान सम्भालेंगी उमा भारती

By दिनेश शुक्ल | Oct 25, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सोमवार से प्रदेश में हो रहे 28 विधानसभा सीटों के चुनाव प्रचार में उतर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती 26 अक्टूबर को प्रदेश की उप चुनाव वाले जिलों रायसेन, सागर और छतरपुर की विधानसभाओं में पहुंचकर जनसभाओं को संबोधित करेंगी। भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सुश्री उमा भारती 26 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे रायसेन जिले के सांची विधानसभा के सांचेत में जनसभा, दोपहर 2 बजे सागर जिले के सुरखी विधानसभा के बिलहरा में जनसभा एवं दोपहर 3.30 बजे छतरपुर जिले के बड़ामलहरा विधानसभा के बमौरी, बक्सवाह में जनसभा को संबोधित करेंगी। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी इन सभाओं को संबोधित करेंगे। उमा भारती कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से हरिद्वार में क्वांरेटाइन थी। छतरपुर की बड़ामलहरा विधानसभा सीट उमा भारती की परंपरागत विधानसभा सीट मानी जाती है। इस विधानसभा सीट से कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी को भाजपा ने मैदान में उतारा है।  

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम