भगवान Mahakal लगवाएंगे खिलाड़ियों का बेड़ा पार, IPL से पहले आशीर्वाद लेने पहुंचे Umesh Yadav

By रितिका कमठान | Mar 20, 2023

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में कोई आम व्यक्ति हो या फिर कोई स्टार सभी का आना लगा रहता है। बाबा महाकाल में सिर्फ आम व्यक्तियों की ही आस्था नहीं है बल्कि स्टार्स और दिग्गजों की आस्था भी है। उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में कुछ दिनों पूर्व ही विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दर्शन किए थे, जिसके बाद उन्होंने 1204 दिन के इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी जड़ी थी। विराट कोहली के बाद अब भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव भी महाकाल की शरण में पहुंचे है।

उन्होंने 20 मार्च को सुबह चार बजे महाकाल मंदिर में पहुंचकर भस्म आरती में शिरकत की। मंदिर के नियमों के अनुसार भस्म आरती में शिरकत करने के दौरान उमेश यादव ने माथे पर चंदन लगाया और धोती भी धारण की थी। इस दौरान वो नंदी हॉल में बैठकर शिव भक्ति में लीन दिखे। भस्म आरती में शिरकत करने के बाद वो गर्भगृह में गए। यहां उन्होंने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा महाका का जल व दूध से अभिषेक किया।

उमेश यादव ने महाकाल के दर्शन करने के बाद कहा कि उन्होंने महाकाल से प्रार्थना की है कि देश-दुनिया में शांति बनी रहे। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से पहले उमेश यादव ने महाकाल के दर्शन किए है। इस सीजन में उमेश यादव कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते दिखेंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले उन्होंने महाकाल के दर्शन किए हैं, जिसके बाद संभावना है कि उनके लिए सीजन काफी अच्छा रह सकता है।

बता दें कि उमेश यादव के लिए बीते कुछ दिन काफी खराब रहे है। कुछ समय पहले ही उन्होंने लंबी बीमारी से जूझने के बाद अपने 74 वर्षीय पिता को खोया है। उनके पिता का देहांत 23 फरवरी को हुआ था। उमेश के पिता का देहांत उस दौरान हुआ था जब वो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहे थे। 

ये खिलाड़ी भी पहुंच चुके हैं महाकाल के दरबार
बता दें कि सिर्फ उमेश यादव ही अपनी मनोकामना लेकर महाकाल के दरबार में नहीं पहुंचे है। कई खिलाड़ी हाल ही में महाकाल भगवान के दर्शन करने जाते रहे है। हाल ही में विराट कोहली ने अपनी पत्नी के साथ महाकाल के दर्शन किए थे। उनके अलावा खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल ने अपनी पत्नी अथिया शेट्टी के साथ महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई थी। उनके अलावा अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश राणा भी बाबा की शरण में पहुंच चुके है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में हवा ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

अवमानना की कार्यवाही के लिए सर्वोच्च अधिकारी उत्तरदायी होगा : Allahabad High Court

Odisha के पुरी में दिव्यांग महिला से बलात्कार, कड़ी कार्रवाई की मांग