इंडोनेशिया के गिरजाघर में ‘आतंकवादी हमला’, संयुक्त राष्ट्र ने की निंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2021

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रविवार के दिन इंडोनेशिया के गिरजाघर में हुए बम हमले की निंदा की और इसे ‘‘कायराना आतंकवादी हमला’’ करार दिया। साथ ही उन्होंने हमले की साजिश रचने वालों, प्रायोजकों और इसके लिए धन मुहैया कराने वालों को सजा देने की मांग की है। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हाल ही में एक नव विवाहित दंपति ने रोमन कैथलिक गिरजाघर के बाहर खुद को प्रेशर कुकर बम से उड़ा लिया था। संदेह है कि इनका आतकंवादियों के साथ संबंध था।

इसे भी पढ़ें: नंदीग्राम में मतदान वाले दिन केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां होंगी तैनात

परिषद ने आतंकवादी घटनाओं से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को हो रहे खतरे से सभी देशों से मिलकर निपटने का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

Assembly Bypolls Results | बिहार की बांकीपुर, MP की दतिया और गुजरात की मंज़लपुर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

Jammu and Kashmir | बारामूला और पुलवामा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार

Ahmedabad 2030 | अलविदा ग्लास्गो, अहमदाबाद में फिर मिलेंगे... वसुधैव कुटुम्बकम के संग भारत में सजेगा राष्ट्रमंडल खेलों का महाकुंभ!

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ दिल्ली में 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण