सऊदी अरब पर सभी हमले रोकने के हुती के फैसले का UN ने किया स्वागत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2019

संयुक्त राष्ट्र। यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत ने हुती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर सभी हमले रोकने के फैसले का शनिवार को स्वागत किया। उनका कहना है कि इससे वर्षों का खूनी संघर्ष खत्म हो सकता है। यमन के विशेष दूत मार्टिन ग्रिफीथ्स ने कहा कि हुती की ओर से किए गए प्रयास का लागू होना इस युद्ध को खत्म करने लिए मजबूत संदेश देगा। ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों का पिछले पांच साल से सऊदी अरब गठबंधन के साथ युद्ध चल रहा है। सऊदी अरब गठबंधन देश की अंतरराष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त सरकार के समर्थन में है। हुती का देश की राजधानी सना और यमन के अन्य हिस्सों पर कब्जा है।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर, फिर अलापा कश्मीर राग

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान में ग्रिफीथ्स ने ‘संघर्ष खत्म करने के लिए एक राजनीतिक समाधान की इच्छा’ की प्रशंसा की है। शुक्रवार को यमन के हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर अपने सभी हमले रोकने की घोषणा की थी। हालांकि सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल-अल-जुबैर ने इस पर शनिवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम दूसरे पक्षों को उनके कार्य, कदम से देखते हैं न कि उनके शब्दों से। इसलिए हम देखेंगे कि वह ऐसा वास्तव में करेंगे या नहीं।’’ग्रिफीथ्स ने इस बात पर जोर दिया कि इस अवसर का लाभ हिंसा कम करने के लिए किया जा सकता है। दरअसल सऊदी के तेल संयंत्रों पर पिछले सप्ताह किए गए हवाई हमलों के बाद हुती ने यह घोषणा की है। हुती ने ही उन हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty मामूली बढ़त पर बंद, तीसरे दिन भी बाजार में जारी रही लिवाली

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू