ट्रंप के साइन न करने की वजह से अटका लाखों लोगों का बेरोजगारी भत्ता लाभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2020

वेस्ट पाम बीच। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगर साल के अंत वाले कोविड राहत एवं खर्च विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे तो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे लाखों अमेरिकी लोगों को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता लाभ शनिवार आधी रात से बंद हो जाएगा। माना जा रहा था कि वह इस पर हस्ताक्षर कर ही देंगे लेकिन अचानक उन्होंने इसपर आपत्तियां जतानी शुरू कर दीं। ट्रंप ने कोविड राहत में अधिक राशि की मांग करते हुए तथा इस संबंध में अन्य सवाल उठाते हुए द्विपक्षीय पैकेज पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। इस स्थिति में, संघीय सरकार का कामकाज बंद होने का भी खतरा है। व्हाइट हाउस के रिपब्लिकन सदस्यों को यह आश्वासन देने के बाद कि ट्रंप विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे, इसे संसद के दोनों सदनों ने मंजूरी दे दी थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर