By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2025
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में आर्थिक विफलता, बेरोजगारी, महंगाई और झूठ का थोक में ‘उत्पादन’ हुआ है।
उन्होंने कहा, ‘‘अन्याय वाले कर हटाओ, एकाधिकार मिटाओ, बैंक के दरवाज़े खोलो, हुनर को हक़ दिलाओ। तब अर्थव्यवस्था, रोज़गार और मज़बूत भारत का निर्माण शुरू होगा।