मध्य प्रदेश में लागू हो समान नागरिक संहिता, राज्यसभा सांसद ने CM शिवराज को लिखा पत्र

By सुयश भट्ट | Mar 29, 2022

भोपाल। उत्तराखंड सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सराहनीय कदम उठाते हुए विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया है। जिसके बाद मध्य प्रदेश में भी समान नागरिक संहिता लागू हो ऐसी मंशा रखते हुए संसद सदस्य अजय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में बीजेपी के एक मंडल अध्यक्ष ने ठेला वाले के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल 

उन्होंने लिखा कि विशेषज्ञों की समिति गठित करने की मेरा आपसे अनुरोध है की आपके नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार को भी प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने हेतु एक विशेषज्ञों की समिति का गठन करें इस समिति में न्यायविध, विधि विशेषज्ञ, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन धार्मिक एवं भाषायी समूह का प्रतिनिधित्व करने वाले विशेषज्ञ इत्यादि को अवश्य शामिल करें। कृपया इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें, मैं आभारी रहूँगा।

इसे लेकर कांग्रेस नेता ने सांसद अजय प्रताप सिंह और बीजेपी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आप बीजेपी के सांसद हैं, प्रदेश और केंद्र में आपकी की सरकार है, फिर मांग किससे कर रहे हैं? मांग नहीं आप फैसला कराइए।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan

याद है ये...नेतन्याहू ने पेजर दिखा हिलाई पूरी दुनिया, UN रह गया हैरान, ईरान परेशान

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स