"निर्बाध विद्युत आपूर्ति उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य"

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 07, 2025

प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। जैसा कि पिछले दिनों ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति में दिक्कतें आ रही थीं, उस कमी को दूर करने के लिए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यमुना प्राधिकरण और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सहयोग से ग्रामों के लोड को प्राधिकरण द्वारा बनाए गए बिजली घरों पर डालने की योजना बनाई गई थी। इसी क्रम में आज दिनांक 07 अगस्त 2025 को जेवर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर 28 स्थित विद्युत केंद्र से आज ग्राम मुरादगढ़ी, वीरमपुर, चकवीरमपुर और नगला शाहपुर को भी जोड़ दिया गया।  

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "बिजली हर नागरिक का अधिकार है और हमारी सरकार इस अधिकार को हर गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम है। हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि जेवर विधानसभा का कोई भी गांव अंधेरे में न रहे तथा सभी को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से मिल सके।"

इस मौके पर दर्जनों ग्रामों के लोगों के साथ साथ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Kolkata Derby का रोमांचक ड्रॉ, ISL खिताब की जंग अब Final Day पर, फैंस की थमीं सांसें

Crude Oil 110 डॉलर पार, रुपये ने तोड़ा सारा Record, पहली बार Dollar के मुकाबले 96 के पार पहुंचा

Goldman Sachs की रिपोर्ट में बड़ा दावा, दुनिया का सबसे बड़ा Steel Market बन रहा India

IPL में King Kohli का विराट कीर्तिमान, RCB के लिए बतौर ओपनर 5500 रन पूरे