केंद्रीय बजट प्रगतिशील और लोगों के अनुकूल: सुरेश भारद्वाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

शिमला शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने केंद्रीय बजट की सराहना की और इसे प्रगतिशील और लोगों के अनुकूल बताया। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि केंद्रीय बजट देश के बुनियादी ढांचे के विकास को गति देगा। उन्होंने कहा कि यह बजट अधिक रोजगार व बेहतर सुविधाएं सृजित करेगा।

भारत की अर्थव्यवस्था कोरोना काल में भी विश्व में सबसे तेज गति से प्रगति करने वाली अर्थव्यवस्था है। यह केन्द्रीय बजट देश की अर्थव्यवस्था की गति को और तीव्रता प्रदान करने वाला बजट है। इसमें विशेष रूप से प्रधानमंत्री गति शक्ति को शामिल किया गया है, जिसके मुख्य कारकों में सड़क, रेलमार्ग, हवाई मार्ग, विमानपत्तन, माल परिवहन, जलमार्ग और लाॅजिस्टिक अवसंरचना शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: अमृतकाल का यह बजट समावेशी, सर्वस्पर्शी व जन-जन का बजट: अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा कि विश्व में विकसित देशों ने सबसे पहले अपनी परिवहन सेवाओं को संवारा है और सुदृढ़ बनाया है। इस बजट में 20 हजार करोड़ रुपये केवल सड़क परिवहन के लिए निर्धारित किए गए हैं। यह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में भारत के बड़े शहरों में बेहतर शहरी नियोजन का प्रावधान है, जिसमें स्थायी उपायों और सार्वजनिक परिवहन पर ध्यान दिया गया है। भवन उपनियमों शहरी नियोजन योजना, पारगमन उन्मुखी विकास का आधुनिकीकरण लागू किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए बैट्री अदला-बदला नीति लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: आत्मनिर्भर भारत का आत्मनिर्भर बजट : भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भारत सरकार ने सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है। इस बजट में, सरकार ने सहकारी समितियों के डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाने के लिए योजना सहित अनेक योजनाओं के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है। उन्होंने कहा कि इन्फ्रा सेक्टर को बढ़ावा देने से हिमाचल प्रदेश को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस बजट से प्रदेश में भी रोपवे, सड़कें, बेहतर शहरी और ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकसित होगा।

इसे भी पढ़ें: सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में पहले दिन प्रदेश में 1425 महिलाओं ने भाग लिया

जनवरी माह में 427.72 करोड़ रुपये जीएसटी एकत्रित

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जीएसटी के अन्तर्गत विभाग ने जनवरी, 2022 में 427.72 करोड़ रुपये एकत्रित किए हैं, जो कि जनवरी, 2021 में एकत्रित 346.30 करोड़ रुपये की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष में जनवरी, 2022 तक संचयी जीएसटी संग्रह 3745.32 करोड़ रुपये जबकि गत वर्ष इसी अवधि के दौरान यह 2716.75 करोड़ रुपये था। इस तरह जनवरी, 2022 तक संचयी जीएसटी में 38 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। जीएसटी राजस्व में सकारात्मक वृद्धि विभाग द्वारा रिटर्न फाइल करने वालों पर विशेष निगरानी, इन-ट्रांजिट वस्तुओं के सत्यापन में वृद्धि, विश्लेषणात्मक रिपोर्ट का बेहतर उपयोग और राज्य मुख्यालय द्वारा फील्ड के अधिकारियों के प्रदर्शन की निगरानी के परिणामस्वरूप हुई है। जीएसटीएन की बिजनेस इंटेलिजेंस टूल आधारित रिपोर्टों द्वारा राज्य और केंद्रीय कर प्रशासन को कर की चोरी करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने में मदद मिली है, जिसके परिणामस्वरूप राजस्व में वृद्धि हुई है।

इसे भी पढ़ें: बेहतरीन बजट , इस बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया हिमाचल भाजपा

विभाग जीएसटी राजस्व वृद्धि के लिए स्वैच्छिक अनुपालना बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। विभाग ने हितधारकों के अनुपालन संबंधी प्रश्नों और मुद्दों के समयबद्ध निष्पादन एवं जीएसटी कानून और प्रक्रियाओं में हो रहे परिवर्तनों के बारे में उन्हें जागरूक करने के लिए हाल ही में टैक्स हाट कार्यक्रम शुरू किया है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: India की Long Range Land Attack Cruise Missile किन किन देशों तक जाकर तबाही मचा सकती है?

INDIA ब्लॉक में ज़हर किसने घोला? DMK का कांग्रेस पर सीधा वार, राहुल गांधी को बताया अपरिपक्व

Health Tips: Prostate Cancer बन रहा Silent Killer, शर्म और अनदेखी बन रही जानलेवा वजह, जानें Doctors Warning

क्यों लगा Telegram पर अस्थायी Ban? NEET एग्जाम में Paper Leak रोकने के लिए सरकार का मास्टरस्ट्रोक!