केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे जबलुपर दौरे पर , ये रहेगा कार्यक्रम

By सुयश भट्ट | Sep 18, 2021

भोपाल। देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार जबलपुर पहुंच रहे हैं। अमित शाह गोंडवाना साम्राज्य के शासक अमर शहीद राजाशंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि अमित शाह यहां जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की उज्ज्वला -2.0 योजना का शुभारम्भ भी करेंगे। शनिवार 18 सितंबर की सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली से बीएसएफ के विमान द्वारा जबलपुर आगमन होगा।

अमित शाह डुमना विमानतल से सबसे पहले सीधे मालगोदाम चौक पहुँचेंगे। यहां जनजातीय नायक अमर शहीद राजा शंकरशाह कुँवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

इसे भी पढ़ें:पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के खिलाफ पुराने मामले में FIR हुई दर्ज, कांग्रेस ने कसा तंज 

जिसके बाद गृह मंत्री दोपहर 12.10 बजे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राजा शंकरशाह कुँवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर जनजातीय नायकों के पुण्य स्मरण के गैरीसन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी कर मुताबिक दोपहर 1.50 बजे से दोपहर 2.40 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

दोपहर 2.45 बजे वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान करने की उज्ज्वला -2.0 योजना का शुभारंभ करेंगे। और शाम 4.30 बजे गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युथ कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस 

वहीं शाम 6.10 बजे शास्त्री ब्रिज के समीप स्थित नरसिंह मंदिर एवं शाम 6.35 बजे तिलवाराघाट स्थित दयोदय तीर्थ जायेंगे। अमित शाह शनिवार 18 सितंबर को ही शाम 7.30 बजे डुमना विमानतल से बीएसएफ के विमान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

प्रमुख खबरें

Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, ODI Chase में हासिल किया शीर्ष स्थान

Indira Gandhi Stadium के पास 5 नवंबर शाम Traffic Restrictions, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory | आज शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें किन रास्तों से बचें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक