केंद्रीय मंत्री दानवे ने राहुल गांधी पर की ‘अभद्र’ टिप्पणी, कांग्रेस ने मंत्रिपरिषद से उन्हें हटाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वह किसी काम के नहीं हैं, और उनकी तुलना छुट्टा सांड से की। कांग्रेस ने दानवे की ‘‘अभद्र’’ टिप्पणी पर आपत्ति जताई और उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटाने की मांग की। कांग्रेस की आपत्ति के बाद दानवे ने शनिवार रात सफाई देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों को समझाने के लिए कृषि क्षेत्र का उदाहरण दे रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने ‘अपनी विफलताओं को छिपाने’ के लिए उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए ‘सांड’ शब्द को तोड़-मरोड़ कर पेश किया।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लगा लोगों का तांता

नवनियुक्त वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड द्वारा निकाली गई ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के तहत जनसभा का आयोजन किया गया। मराठी में अपना भाषण देते हुए दानवे ने कहा, ‘‘राहुल गांधी किसी काम के नहीं हैं। वह भगवान को समर्पित सांड की तरह हैं। वह हर जगह घूमते हैं, लेकिन किसी के काम नहीं आते हैं। मैं 20 साल लोकसभा में रहा हूं और उनका काम देखा है।’’ केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने आगे कहा, ‘‘ऐसा सांड भले ही किसी खेत में घुसकर फसल को खा जाए, लेकिन किसान यह कहकर जानवर को माफ कर देता है कि उसे भोजन की जरूरत है।’’ दानवे ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे महान कार्यों को देखना चाहिए...सरकार अपने खजाने से पैसा खर्च कर रही है क्योंकि रेलवे टिकटों की बिक्री समेत विभिन्न स्रोतों से पर्याप्त राजस्व नहीं जुटा पाता है।’’

रेल राज्य मंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने दानवे का इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (दानवे) सारी हदें पार कर दी है। उनकी टिप्पणी अशोभनीय और चौंकाने वाली है। हम राहुल गांधी के खिलाफ इस तरह की अभद्र का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटाने की मांग करते हैं।’’ पटोले ने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य होता है कि अभद्र का इस्तेमाल करने के उनके ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ के बावजूद उन्हें मंत्रिपरिषद में इतना महत्वपूर्ण पद कैसे दिया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर