केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे का पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर दिया गया बयान बचकाना:कांग्रेस नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2023

मंगलुरु। कांग्रेस नेता मंजूनाथ भंडारी ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे के उस बयान को बचकाना करार दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिल रहा है। कर्नाटक विधान परिषद् के सदस्य भंडारी ने रविवार को उडुपी में संवाददाताओं से कहा कि उनके (करंदलाजे के) बयान ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं की हताशा को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पहलवानों का आंदोलन अंतरराष्ट्रीय समर्थन से चल रहा है तो केंद्र सरकार इसकी जांच करा सकती है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें