UK: भारतीय उच्चायोग के सामने बड़ी संख्या में जुटे लोग, खालिस्तानियों का किया विरोध, भारत के समर्थन में लगाए नारे

By अंकित सिंह | Mar 21, 2023

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने आज भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग एकत्रित हुए थे। सभी ने खालिस्तानियों का जमकर विरोध किया तथा भारत की एकता का समर्थन किया। भारत के समर्थन में सभी ने जबरदस्त तरीके से नारे भी लगाए। फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटरनेशनल के एक सदस्य ने कहा कि हम भारत का समर्थन करने के लिए भारतीय उच्चायोग के बाहर इकट्ठा हुए हैं। उनके हाथ में भारतीय तिरंगा भी था। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भारतीय ध्वज को हटाने की कोशिश की गई। हम ब्रिटिश सांसदों से तुरंत कार्रवाई करने और इन समस्याओं के लिए कुछ हल निकालने का आग्रह करते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, लंदन में की गई टिप्पणी पर बोलने के लिए मांगा समय


एक और सदस्य ने कहा कि मैं लंदन के मेयर सादिक खान से तुरंत कार्रवाई का आग्रह करता हूं। हमें आपके बयान की जरूरत नहीं। हमें उनसे कार्रवाई की जरूरत है। आपको बता दें कि लंदन में खालिस्तान समर्थकों द्वारा भारतीय उच्चायोग के पास लहरा रहे भारतीय तिरंगा को उतारने की कोशिश की गई थी। हालांकि, वे अपनी नापाक कोशिश में सफल नहीं हुए। इसके बाद भारत में जबरदस्त तरीके से ब्रिटेन सरकार के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई। ब्रिटेन सरकार ने भी भारतीय उच्चायोग को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। हालांकि, लंदन में हुए इस घटना का जमकर विरोध देखा जा रहा है। भारत में भी सिख समुदाय के लोगों ने दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग के सामने जमकर प्रदर्शन किया था। 

 

इसे भी पढ़ें: Britain, Canada, Australia में खालिस्तानी तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं, स्थानीय सरकारें कड़ी कार्रवाई से क्यों बच रही हैं?


इससे पहले इस घटना को लेकर ब्रिटेन में प्रवासी भारतीयों के कई समूहों ने एकजुटता दिखाते हुए मंगलवार को इंडिया हाउस के बाहर हम भारतीय उच्चायोग के साथ हैं नामक प्रदर्शन का आह्वान किया। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने सोमवार शाम को इंडिया हाउस में प्रवासी भारतीयों की एक बैठक की मेजबानी की और इस हमले के बाद भारतीय समुदाय के नेताओं की चिंताओं का समाधान करने का प्रयास किया। गौरतलब है कि खालिस्तानी झंडे लहराते और खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के ऊपर फहराए गए तिरंगे को रविवार शाम उतारने का प्रयास किया था। 

प्रमुख खबरें

CUET 2024 Datesheet: सिर्फ 7 दिनों में पूरा होगा सीयूईटी एग्जाम 2024, यहां देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

Vande Bharat Train के बाद सामने आई Vande Bharat Metro, जानें क्या है इसकी खासियत

वोट बैंक खिसकने के डर से अयोध्या नहीं गए राहुल, प्रियंका और अखिलेश, UP में Amit Shah का बड़ा आरोप

Andhra Pradesh Assembly Elections: विजय रथ पर सवार है वाईएसआर कांग्रेस, सब्र और संघर्ष ने दिलाया सत्ता का शिखर