संरा सुरक्षा परिषद रूस के खिलाफ पेश कर सकती है निंदा प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2022

कीव|  यूक्रेन पर हमला करने की वजह से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा रूस की निंदा करने वाले प्रस्ताव पर शुक्रवार को मतदान करने की संभावना है। साथ ही प्रस्ताव में रूसी बलों की तत्काल वापसी की मांग भी की जाएगी। हालांकि, कानूनी रूप से बाध्यकारी उपायों को रूस द्वारा वीटो किया जा सकता है।

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका का मानना ​​​​है कि रूस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने को रेखांकित करने के लिए प्रस्ताव पर मतदान होना महत्वपूर्ण है।

अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई उस व्यापक और समन्वित प्रतिक्रिया का हिस्सा है, जिसके तहत बाइडन प्रशासन और उसके सहयोगी कदम उठा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

संतों की आपत्तियों के बाद Sunny Leone का मथुरा में कार्यक्रम रद्द

Delhi Cabinet ने दिल्ली जन विश्वास विधेयक को मंजूरी दी

केंद्र सरकार गरीबों से भोजन छीनने के लिए वीबी-जी राम जी अधिनियम लाई: CM Mann

Uttar Pradesh: गोंडा में रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार