संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भारतीय पायलट की वापसी का किया स्वागत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2019

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पाकिस्तान की हिरासत में बंद भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्तमान को भारत वापस भेजे जाने का स्वागत किया है और दोनों देशों से ‘‘सकरात्मक लय’’ बरकरार रखने एवं रचनात्मक वार्ता करने की अपील की है। विमानों के बीच हवाई लड़ाई में मिग 21 गिरने के बाद पाकिस्तान ने अभिनंदन को पकड़ लिया था। इसके करीब 60 घंटे बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अपने देश के नायक बनकर शुक्रवार को पाकिस्तान से स्वदेश लौटे थे।

इस घटनाक्रम के बारे में महासचिव की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतारेस ने पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा भारतीय पायलट को रिहा किए जाने के समाचार का स्वागत किया है।’’ दुजारिक ने कहा, ‘‘महासचिव ने दोनों पक्षों से इस सकारात्मक लय को बनाए रखने और आगे रचनात्मक वार्ता करने का आह्वान किया। यदि दोनों पक्ष सहमत होते हैं तो संयुक्त राष्ट्र मध्यस्थता के लिए तैयार है।’’

प्रमुख खबरें

Vijay Wadettiwar के बिगड़े बोल, 26/11 मुंबई हमले में Pakistan को दी क्लीन चिट, RSS को बताया हेमंत करकरे की मौत का जिम्मेदार

प्रियंका गांधी रायबरेली, अमेठी में कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी

Mumbai North East BJP Candidate Mihir Kotecha ने विपक्ष पर साधा निशाना, काँग्रेस को कहा डूबती नैया

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi