भारतीय सेना की महिला अधिकारी मेजर सुमन गवानी को संयुक्त राष्ट्र ने सम्मानित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय सेना की अधिकारी मेजर सुमन गवानी को युद्ध-ग्रस्त देश दक्षिण सूडान में लैंगिक मुद्दों के समाधान में उनकी भूमिका के लिए संयुक्त राष्ट्र ने एक प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया है। सुमन गवानी ने पिछले साल दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत महिला शांतिदूत के रूप में सेवा दी थी।

सेना के एक अधिकारी ने कहा कि गवानी को ब्राजील की एक नौसेना कमांडर के साथ संयुक्त रूप से यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द इयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि मेजर सुमन ने दक्षिण सूडान में वर्ष 2018-2019 के दौरान संयुक्त राष्ट्र के अभियान में बतौर सैन्य पर्यवेक्षक अपनी सेवा दी थी।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी