UN ने फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हुए हमले की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2019

वॉशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हुए हालिया हमलों की निंदा करते हुए सभी पक्षों से ‘‘अधिकतम संयम बरतने और तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाने को कहा है।’’ परिषद का कहना है कि टैंकरों पर हमले ‘‘समुद्री नौवहन और ऊर्जा आपूर्ति के लिए गंभीर खतरे को दर्शाते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: कांगों में भारतीय महिला शांतिसैनिकों ने संभाला कार्यभार, पीड़ित महिलाओं-बच्चों की करेंगी मदद

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन प्रमुख रोजमेरी डिकार्लो द्वारा इन हमलों पर चर्चा और परामर्श के बाद सोमवार को यह बयान पढ़ा गया।

इसे भी पढ़ें: भारत के फलस्तीनी NGO के खिलाफ दिए वोट का फलस्तीनी मुद्दे से संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

संयुक्त राष्ट्र की सबसे शक्तिशाली संस्था सुरक्षा परिषद ने कहा कि ये हमले नौवहन की स्वतंत्रता और समुद्री परिवहन की आजादी के अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करते हैं और अंतरराष्ट्रीय शांति तथा सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं। अमेरिका ने इन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं ईरान ने इनमें किसी भी संलिप्तता से इंकार किया है।

इसे भी देखें- 

प्रमुख खबरें

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

अभिषेक बनर्जी के अदालतों पर बयान से Calcutta High Court नाराज, सुरक्षा याचिका पर फैसला सुरक्षित