पंजशीर में चल रहा खूनी संग्राम, तालिबान के ठिकानों पर अज्ञात विमानों ने किया हमला

By अनुराग गुप्ता | Sep 07, 2021

काबुल। अफगानिस्तान की पंजशीर घाटी में एक बार फिर से खूनी संग्राम शुरू हो चुका है। बता दें कि सोमवार की देर रात घाटी में अहमद मसूद के लड़ाकों ने तालिबान के ठिकानों पर जमकर गोलीबारी की। वहीं, अज्ञात विमानों द्वारा बमबारी की भी जानकारी मिल रही है। 

अफगानी मीडिया रिपोर्ट्स ने पंजशीर के डिप्टी गवर्नर के हवाले से भीषण लड़ाई होने का दावा किया। जबकि सोमवार को ही तालिबान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि पूरे अफगानिस्तान पर उनका कब्जा है लेकिन अब स्थिति बदली-बदली नजर आ रही है।  

आपको बता दें कि पंजशीर और अंदराब की सड़कों पर तालिबान के लड़ाकों की मौजूदगी वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

वहीं, दूसरी तरफ नॉर्दन एलायंस का नेतृत्व कर रहे अहमद मसूद ने तालिबान के दावे को खारिज कर दिया था और ऑडियो संदेश जारी कर तालिबान के खिलाफ आखिरी सांस तक युद्ध लड़ने की बात कही थी। 

इसे भी पढ़ें: तालिबान ने 6 देशों को दिया सरकार गठन समारोह का निमंत्रण, पाकिस्तान को मिल रहा ज्यादा महत्व 

अफगानी पायलटों का हमला ! 

विशेषज्ञों का मानना है कि तालिबान के ठिकानों पर अज्ञात विमानों से जो हमला हुआ है उसे शायद अफगानी पायलटों ने अंजाम दिया है। दरअसल, काबुल में तालिबान की एंट्री के साथ बहुत से अफगानी अपना मुल्क छोड़ने के लिए विवश हो गए थे। ऐसे में अफगानी पायलटों ने भी ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान की तरफ अपना रुख कर लिया था। ऐसे में शायद इन्हीं लोगों ने तालिबान के ठिकानों पर हमला किया है। लेकिन अभी इसकी कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Dhanteras पर निरोगी काया के लिए अपनाएं Vastu Tips, उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जल

ईरानी तेल नेटवर्क की मदद पर Chandigarh के दंपति और उनकी फर्म्स पर US Sanctions

पंजाब में Stubble Burning से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Manjinder Singh Sirsa का मान सरकार पर आरोप