जब तक लोग चुनावों में सही उम्मीदवार नहीं चुनेंगे, खराब सड़कों की समस्या हल नहीं होगी: राज ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2023

पुणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को राज्य में सड़कों की स्थिति पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब तक लोग चुनाव में सही उम्मीदवार का चयन नहीं करेंगे, तब तक सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं होगा। मनसे राज्य में सड़कों के गड्ढों और खराब स्थिति का मुद्दा अक्सर उठाती है। ठाकरे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘गड्ढे कोई नई बात नहीं हैं। ये पिछले कई सालों से हैं और आम आदमी इनसे होकर गुजरता है।’’

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास का सबसे शर्मनाक रनआउट, 140 किलो के रहकीम कॉर्नवॉल हुए अनोखे अंदाज में आउट

उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव के दौरान लोगों का गुस्सा वोटों के रूप में सामने नहीं आएगा, गड्ढों की समस्या का समाधान नहीं होगा। ठाकरे ने कहा कि मनसे सड़कों की खराब स्थिति के खिलाफ आंदोलन चलाती रही है - चाहे वह मुंबई-गोवा राजमार्ग हो या नासिक की सड़कें। उन्होंने कहा, ‘‘मनसे ने (पूर्व में) विभिन्न मुद्दों पर कई आंदोलन किए, लेकिन हमें क्या मिला? जबकि राज्य को नुकसान पहुंचाने वाले लोग निर्वाचित हो रहे हैं...मैं आश्चर्यचकित हूं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार