उन्नाव केस: पीड़िता के परिवार से कमलनाथ ने कहा- हमारे प्रदेश में आओ मिलेगी पूरी सुरक्षा

By दिनेश शुक्ला | Aug 02, 2019

पूरे देश में चर्चा का विषय बना उन्नाव रेप केस मामला अब उत्तर प्रदेश की सीमा पार कर मध्य प्रदेश पहुंच गया है। जिस तरह से पूरे एक साल के भीतर उन्नाव रेप केस में सत्ताधारी दल की भूमिका संदिग्ध रही और पीड़ितों को न्याय के लिए दर दर भटकते देखा गया। उसके बाद अब कमलनाथ सरकार ने पीड़ितों को मध्यप्रदेश में बसने का निमंत्रण दिया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर पीड़ित परिवार को मध्यप्रदेश में बसने का निमंत्रण दिया है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आदेश सुनाते हुए कहा कि इस मामले के ट्रायल को 45 दिनों में पूरा किया जाए, साथ ही एक्सीडेंट की जांच को 7 दिन में पूरा किया जाए।

इसे भी पढ़ें: उन्नाव कांड: अब भी वेंटिलेटर पर पीड़िता लेकिन हालत स्थिर

यही नहीं पीड़ित परिवार को सुरक्षा की भी पूरी गारंटी दी है साथ ही दिल्ली कोर्ट जाने आने की पूर्ण व्यवस्था का भी आश्वासन दिया है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 15 सालों में मध्य प्रदेश बलात्कार और महिला अपराध और शोषण जैसे जघन्य मामलों में देश में नंबर वन रहा है। वही पिछले साल दिसम्बर में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पिछले 15 सालों से सत्ता में रही बीजेपी सवाल खड़े करती रही है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश को एक सुरक्षित राज्य बनाने का वादा कमलनाथ सरकार करती है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रेप के आरोपी बीजेपी विधायक को राजनीतिक संरक्षण देने के आरोप विपक्ष हमेशा से लगाता रहा है यही कारण है कि इस मामले में अब राजनीति अपने चरम पर है।तो दूसरी ओर पीड़ित परिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सहायता देने की  पेशकश कर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है और उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव