सभी क्षेत्रों में हिमाचल का अभूतपूर्व विकास सराहनीयःकेन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 25, 2021

 शिमला      केन्द्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने आज यहां प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्षों के दौरान सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि राज्य न केवल विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी बना है बल्कि देश के अन्य राज्यों का भी पथ प्रदर्शन किया है। प्रदेश के विभिन्न भागों से लोगों ने वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम मंे भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका : कश्यप

पीयूष गोयल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग का उत्थान, कल्याण और विकास सुनिश्चित करना है। जन धन योजना ने यह सुनिश्चित किया है कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के वित्तीय लाभ सीधे उनके बैंक खाते में आएं। सौभाग्य योजना ने हर गांव और हर घर में बिजली की सुविधा सुनिश्चित की है। कुसुम योजना ने उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर बिजली सुनिश्चित की है जबकि उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को रसोई के धुंए से राहत प्रदान की है। वहीं, आयुष्मान योजना ने देश के 50 करोड़ लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा सुनिश्चित किया है। स्वच्छ भारत योजना के माध्यम से 12 करोड़ से अधिक शौचालयांें की सुविधा मिलने से स्वच्छ भारत का निर्माण सुनिश्चित हुआ है।

इसे भी पढ़ें: शिमला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं ने उनके आदर्शो को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। देश के युवाओं के लिए स्टार्टअप इण्डिया और स्टैंडअप इण्डिया वरदान साबित हुई हैउन्होंने प्रदेश के राज्यत्व की स्वर्ण जयंती के अवसर और प्रदेश के पात्र आयु वर्ग को कोविड टीकाकरण की पहली डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी।

 

 

 

 केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए इस योजना के बारे में उनके विचारों को जाना। इस दौरान उन्होंने जिला कांगड़ा की गुड्डी देवी, जिला शिमला के डोडरा-क्वार की निशा देवी, जिला चम्बा की ऊषा देवी, जिला हमीरपुर की सरोज कुमारी, जिला मण्डी की चुड़ामणी और जिला बिलासपुर की कृष्णा देवी से संवाद किया।

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap Up | संजय लीला भंसाली के सेट पर हादसे से मचा हड़कंप, सैन फ्रांसिस्को में दिलजीत के शो में सुरक्षा चूक

Hormone Balancing Foods: PCOS और Stress से हैं परेशान? ये 5 Superfoods करेंगे Hormone Balance, जानें इनके फायदे

Travel Tips: कम बजट में चाहिए जन्नत का मजा? Family Trip के लिए परफेक्ट हैं ये हिल स्टेशन

Diljit Dosanjh के लाइव कॉन्सर्ट में सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच पर चढ़े खालिस्तान-समर्थक, प्रदर्शनकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार