उप्र: देह व्यापार में शामिल आठ युवतियों समेत 17 आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2025

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस ने एक लाउंज में छापेमारी कर कथित देह व्यापार में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार युवतियों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सिविल लाइन स्थित ‘अमन लाउंज’ में छापेमारी कर अनवर, सिराज, बरकत अली के साथ दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक उधर मेरठ जिले में थाना एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कबाड़ी बाजार इलाके में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर 17 महिलाओं को मुक्त कराते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में चार महिलायें भी हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी (कैंट) नवीना शुक्ला के नेतृत्व में बृहस्पतिवार देर रात यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के ख़िलाफ़ एएचटीयू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में मसूद, इलियास, जाकिर, याकुब और कन्हैया के अलावा चार महिलायें भी शामिल हैं। सभी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti

भदोही में Yogi Adityanath ने 1,340 करोड़ से ज्यादा की 112 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

MPESB Recruitment 2026: सब-इंजीनियर समेत 1700 पदों पर दोबारा शुरू होंगे आवेदन

भारतीय IT कंपनियों की दूसरी तिमाही में राजस्व वृद्धि सुस्त रहने का अनुमान