UP: केशव मौर्य को अखिलेश यादव ने दिया एक और ऑफर, बोले- समय के हिसाब से चलेगा, अभी तो विंटर...

By अंकित सिंह | Jul 22, 2024

उत्तर प्रदेश में भाजपा में मची उठा पटक की स्थिति विपक्ष को हौसला दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के बीच तनातनी की खबरें हैं। यही कारण है कि अखिलेश यादव लगातार केशव मौर्य को निशाने पर ले रहे हैं। मानसून ऑफर के बाद अखिलेश यादव ने अब केशव मौर्य को विंटर ऑफर भी दे दिया है। उन्होंने कहा कि अभी बारिश हो रही है। फिर विंटर ऑफर आएगा। उन्होंने कहा कि ये जो ऑफर है समय के हिसाब से चलेगा। ये पूरे मॉनसून चलेगा ऑफर। फिर विंटर ऑफर आएगा। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 2027 में 2017 दोहरायेंगे, फिर कमल की सरकार बनायेंगे। अखिलेश की ओर से यह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश में भाजपा के भीतर बढ़ते तनाव के बीच आया है। यादव की टिप्पणी का उद्देश्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके डिप्टी मौर्य के बीच कथित दरार को भुनाना था। इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूपी के उपमुख्यमंत्री मौर्य ने अखिलेश पर तंज कसते हुए उन्हें एसपी 'बहादुर' कहा और कहा कि बीजेपी के पास देश और प्रदेश दोनों में एक मजबूत संगठन और सरकार है। इसके साथ ही उन्होंने सपा के पीडीए फॉर्मूले (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्याक) पर निशाना साधते हुए इसे धोखा बताया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

संगठन की मजबूती के दम पर तय हो सीटों का बंटवारा: Anupriya Patel

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद