अवसरवादी हैं सपा-बसपा के नेता, मुख्यमंत्री योगी बोले- संकट के समय भाजपा कर रही थी मदद

By अनुराग गुप्ता | Jan 31, 2022

आगरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकार को भी देखा है और विगत 5 वर्ष के दौरान भाजपा सरकार की कार्यपद्धति को भी देखा है। वर्तमान में पूरी दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में है। कोरोना की तीसरी लहर ने व्यापक जनधन की हानि की। 

उन्होंने कहा कि भारत के भीतर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बेहतरीन कोरोना प्रबंधन का कार्य हुआ है और उसी का परिणाम है कि देश बेहतर स्थिति में है। यहां ने व्यक्ति के जीवन की रक्षा के साथ-साथ उसकी जीविका को भी बचाने का कार्य हुआ है। दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन का संकट उभरा था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कमी नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान डबल इंजन की भाजपा सरकार सेवा में थी लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस का अता-पता नहीं था। जो संकट में साथी नहीं, वह सही साथी नहीं। संकट में भाजपा की सरकार मदद कर रही थी और सपा, बसपा तो अवसरवादी है। ऐसे में उन्हें चुनावों में सबक सिखाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस धरती को नमन करता हूं। क्योंकि यह धरती गोकुल जाट की भी धरती है। गोकुल जाट ने औरंगजेब के छक्के छुड़ा दिए थे। सपा की सरकार ने गोकुल जाट को सम्मान नहीं दिया बल्कि आगरा में औरंगजेब के नाम पर म्यूजियम बनाने का काम कर रही थी लेकिन हमने कहा यहां पर छत्रपति शिवाजी के नाम का म्यजियम बनेगा और उसका कार्य हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022 | योगी का राहुल-प्रियंका पर तंज, आपदा में इन्हें भारत नहीं, इटली में बैठी नानी याद आती हैं 

सपा पर बरसे योगी आदित्यनाथ 

उन्होंने कहा कि बेटी भी सुरक्षित है और प्रदेश में दंगे नहीं होते हैं। अब दंगा करने वाले भी सोचते हैं कि दंगा किया तो पोस्टर चस्पा हो जाएगा। सपा की सरकार में हर तीसरे दिन दंगा होता था और नियती बन चुकी थी लेकिन भाजपा की सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आस्था का सम्मान किया। सपा, बसपा और कांग्रेस ने आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को प्रत्याशी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर दंगों को याद करिए, लाल टोपी वालों के हाथ उन दंगों से रंगे हुए हैं और इन्होंने तो राम भक्तों पर गोलियां भी चलवाने का काम किया था।  

इसे भी पढ़ें: राम भक्तों के खून से सनी हुई है सपा नेताओं की टोपी, योगी आदित्यनाथ का हमला 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 2 करोड़ 54 लाख किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। किसानों की कर्ज माफी काम डबल इंजन की सरकार ने किया था। उन्होंने कहा कि 5 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी या फिर एक करोड़ 61 लाख नौजवानों को रोजगार की सुविधा सिर्फ और सिर्फ डबल इंजन की सरकार ने किया। पिछली सरकार में नौकरी ने नाम पर लूट होती थी, ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर सिर्फ पैसा वसूला जाता था। माफियाओं को छूट देकर अराजकता पैदा करने की कोशिश की जाती थी।  

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद