10 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीनेशन करने वाला देश में पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 25, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,15,209 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 14 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 7,75,81,132 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 26 तथा अब तक कुल 16,86,694 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 177 एक्टिव मामले हैं तथा 155 लोग होम आइसोलेशन में है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए योगी आदित्‍यनाथ ने पीएम मोदी का आभार जताया 

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मच्छर जनित रोग तथा जल जनित रोग से बचाने के लिए आवश्यक चिकित्सीय प्रबन्ध किये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोग मच्छर जनित एवं जलजनित रोग से बचने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बतायी जा रही सावधानियों को अपनाएं। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी