अमित शाह से मिले योगी आदित्यनाथ, उपचुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2019

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से सोमवार को मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बाद में बैठक में शामिल हुए। यह बैठक इसलिए अहम है क्योंकि उत्तर प्रदेश विधानसभा की 11 सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

इसे भी पढ़ें: यूपी भाजपा की पहली पीढ़ी अब राजभवनों की शान बढ़ा रही

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने अपना गठबंधन खत्म कर दिया है जिससे इस बार कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने की वजह से 11 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। वहीं हमीरपुर से भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

Sansad Diary: राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जानें कितना हुआ कामकाज

Akshay Kumar करेंगे Wheel of Fortune को होस्ट, Sony TV ने की ग्लोबल गेम शो के इंडियन वर्जन की घोषणा

North East को काटने का देखा था सपना, Greater Bangladesh का Map बनाने वाले को किस अज्ञात ने सरेआम ठोक दिया?

North-India Dense Fog | उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया, दिल्ली-NCR में फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, प्रशासन ने किया रेड अलर्ट जारी