यूपी सरकार का दावा, कांग्रेस की बसों की सूची में कार, एंबुलेंस और ऑटो रिक्शा के नंबर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिये सौंपी गई 1000 बसों की सूची में कई दो पहिया और कार जैसे वाहनों के पंजीकरण नंबर हैं और इसे कांग्रेस का ”बस घोटाला” करार दिया। प्रदेश सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों और एक कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस के खिलाफ निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल को प्रवासी मजदूरों से माफी मांगनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है और बसों की जो सूची भेजी है उसमें कई काली सूची में है और कई के नंबर बसों के नाम पर पंजीकृत ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह एक प्रकार का आपराधिक कृत्य है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को प्रवासी श्रमिकों और सरकार से अपने कृत्य के लिये माफी मांगनी चाहिये, क्योंकि इन्होंने नाटक कर दिगभ्रमित करने का काम किया है। प्रदेश के एक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी कांग्रेस पर ”बस घोटाला” करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट किया, बसों की लिस्‍ट में ऑटो रिक्‍शा और बाइक के नंबर डालकर कर रही कांग्रेस कर रही गुमराह! अपने ही छल के जाल में फंस गई कांग्रेस, बसों की लिस्‍ट में भी निकला घोटाला। इससे पहले प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भी कहा कि कांग्रेस ने जो बसों की सूची भेजी है उनमें सारी बसें नहीं हैं बल्कि उसमें एंबुलेंस, तीन पहिया वाहन और अन्य वाहन भी शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रवासियों के लिए बसों के मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार ने राजनीति की: प्रियंका

प्रमुख खबरें

हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला