जिस दिन मुसलमान सड़कों पर आया, किसी से नहीं संभलेगा, मौलाना ने कहा- मोदी धृतराष्ट्र की भमिका से बाहर नहीं निकले तो महाभारत होगा

By अभिनय आकाश | Apr 21, 2022

बरेली के मौलाना ने बुलडोजर वाली कार्रवाई को लेकर विवादित और भड़काऊ बयान दिया है। मौलाना तौकीर ने पीएम मोदी का धृतराष्ट्र बताते हुए कहा कि महाभारत होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके साथ ही उन्होने कहा है कि जिस दिन मुसलमान सड़कों पर आएगा, उस दिन किसी से संभलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में अब हमें किसी भी तरह के इंसाफ की कोई उम्मीद नहीं है।

इसे भी पढ़ें: भड़के शिवपाल ने अखिलेश से कहा- मुझे तुरंत निकाल दें, भाजपा में शामिल होने को लेकर कही यह बड़ी बात

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि हमारे साथ रहना नहीं चाहते, हमारे साथ कारोबार नहीं करना चाहते। तुम्हारी हुकूमत है, तुम्हारी पुलिस है, तुम्हारी सेना है। अपनी हुकूमत से मांग करो की कहीं हमें समुंदर में गर्त कर दें। हम कही जा नहीं सकते। पाकिस्तान हमें कबूल नहीं करेगा।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 170 नए मामले दर्ज, भातखण्डे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय के अंतर्गत नवीन पाठ्यक्रम शुरू होंगे

तौकीर रजा ने कहा कि तुम सबके प्रधानमंत्री हो तुम्हारे मुल्के में इस तरह की बेइमानी हो रही है। तुम खामोश हो, मूक दर्शक बने हुए हो। अंधे और बहरे बने हुए हो। ऐसा लगता है कि तुम महाभारत के धृतराष्ट्र हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी धृतराष्ट्र की भूमिका से बाहर नहीं आए तो भारत में महाभारत होने से कोई नहीं रोक सकता।  

प्रमुख खबरें

Oscars 2026: Hollywood की सबसे बड़ी रात की तैयारी, नॉमिनीज़, प्रेजेंटर्स और लाइव टेलीकास्ट, जानें भारत में कब और कहाँ देखें | 98th Academy Awards

Farooq Abdullah Attack पर BJD का बड़ा बयान, सस्मित पात्रा बोले- यह एक गंभीर Security Lapse है

World Para Athletics Grand Prix 2026: सुमित अंतिल ने रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो में जीता गोल्ड मेडल

Bank Fraud करने वालों पर ED का हंटर, Hyderabad में 35 करोड़ की जमीन और फ्लैट कुर्क