उन्होंने कहा, ममता देश के लिए खतरा बन गई हैं। वह इस्लामिक आतंकवादियों की एजेंट हैं। ममता पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेश के लोगों का राशन कार्ड बनवा रही हैं। उनकी तमन्ना ग्रेटर बांग्लादेश बनाने की है। शुक्ला ने दावा किया, अप्रैल माह में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बन जायेगी और ममता का सपना धूल धूसरित हो जाएगा। पश्चिम बंगाल में सरकार बनते ही भाजपा एनआरसी को पूरे दमखम से लागू करेगी।