उप्र में मंत्री और अधिकारी महीने में एक बार करेंगे बस यात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2017

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग के मंत्री और अधिकारी महीने में एक बार प्रदेश की सरकारी बसों में यात्रा कर उनकी हालात जानेंगे और उनमें मिलने वाली खामियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। विधान परिषद में आज एक लिखित सवाल के जवाब में प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने उक्त बात कही। आज सदन में कई सदस्यों ने अलग अलग जिलों में सरकारी बसों की खराब हालत के बारे में सवाल किये। उनके जवाब में मंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान समय में सरकारी बसों से किराये के रूप में राजस्व में वृद्धि हुई है और हम यात्रियों को बेहतर सुविधा ​देने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई सदस्य परिवहन विभाग की खराब बसों के बारे में बात कर रहे हैं। इसके लिये विभाग ने योजना बनाई है कि विभागीय मंत्री और अधिकारी महीने में एक बार प्रदेश के किसी जिले में जाकर वहां की सरकारी बसों में यात्रा करेंगे और उनकी हालत देखेंगे। वह इस दौरान यात्रियों की समस्याओं से भी रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री और अधिकारी तुरंत बस यात्रियों की समस्याओं का समाधान भी करेंगे। परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन विभाग की आय में पहले के मुकाबले वृद्धि हुई है, साथ यात्री सुविधाओं में भी सुधार हुआ है।

प्रमुख खबरें

Meerut में बच्ची से दुष्कर्म के लिए व्यक्ति को 10 साल की सजा

पासपोर्ट प्राधिकरण नवीनीकरण के लिए यात्रा कार्यक्रम नहीं मांग सकता : Supreme Court

Banda में अज्ञात हमलावरों ने किसान को गोली मारी, हालत नाजुक

Delhi High Court ने Mahua Moitra के खिलाफ लोकपाल के आदेश को रद्द किया