UP Results: बसपा को मेहनत का फल नहीं मिला, मायावती बोलीं- हिम्मत ना हारे कार्यकर्ता

By अंकित सिंह | Mar 11, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जबरदस्त तरीके से बहुमत हासिल की है। वही सबसे हालत खराब हुई है बहुजन समाज पार्टी की। बहुजन समाज पार्टी को सिर्फ उत्तर प्रदेश में 1 सीट मिली है। इसी को लेकर आज मायावती ने बड़ा बयान दिया है। मायावती ने कहा कि बसपा को मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिला है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से हिम्मत नहीं हारने की अपील की और कहा कि बीजेपी ने भी अपने खराब दिन देखे हैं। उन्होंने कहा कि बीएसपी सिद्धांत के हिसाब से चुनाव लड़ती है। मौजूदा हालात में गंदी राजनीति से बचने की जरूरत है। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा की उम्मीद के विपरीत जो नतीजे आए हैं, उससे घबराकर व निराश होकर पार्टी के लोगों को टूटना नहीं है। उसके सही कारणों को समझकर और सबक सीखकर हमें अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना है और आगे चलकर सत्ता में जरूर आना है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बीजेपी की उत्तर प्रदेश में अच्छी हिस्सेदारी नहीं थी। उसी तरह आज कांग्रेस भी उसी दौर से गुजर रही है जिस दौर से भाजपा गुजरी थी। यूपी चुनाव परिणाम हमारे लिए प्रयास जारी रखने का एक सबक है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज बसपा के साथ तो लगा रहा परन्तु इनका पूरा वोट समाजवादी पार्टी की तरफ सिफ्ट कर गया, इससे बसपा को भारी नुकसान हुआ... मुस्लिम समाज ने बार-बार आजमाई पार्टी बसपा से ज्यादा सपा पर भरोसा करने की बड़ी भारी भूल की है। 

प्रमुख खबरें

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi

Lando Norris की मुश्किलें बढ़ीं, Belgian Grand Prix में इंजन सुधार के चक्कर में मिली 10-place Grid Penalty की मार