उप्र: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025

मथुरा जिले के यमुना पार क्षेत्र में बरेली-मथुरा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के टायर ‘पंक्चर’ होने के कारण अनियंत्रित हुए एक ट्रक के सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार भीम, भूपेंद्र और बबली (सभी 40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोनू (42) नामक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार सभी लोग राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में लहचोरा कला गांव के निवासी थे। वे कासगंज के सोरों इलाके से गंगाजल लेकर भरतपुर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz और Bab-el-Mandeb पर संकट आया तो क्या हुआ? Modi ने खोज लिया नया रास्ता! Oman के Sohar Port से दे दबादब तेल आयेगा India

Supreme Court पर्यावरण न्याय का वटवृक्ष, विकास व संरक्षण में संतुलन जरूरी: CJI

Dehradun DM को 1 हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट, Uttarakhand के मेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर एक्शन

MK Stalin के कार्यकाल में बने थे UK निवेश के आधार, TRB Rajaa ने TVK सरकार पर साधा निशाना