UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने दी दस्तक, ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी

By रितिका कमठान | Jun 19, 2025

उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। मॉनसून की दस्तक देने के बाद मौसम में फिर बदलाव हुआ है। बुधवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को उत्तर प्रदेश में मौसम सुहाना हो गया है। यहां बारिश का सिलसिला और तेज हो गया है।

बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की संभावना भी है। 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से जोरदार हवाएं चलेंगी। 20 से 22 जून तक राज्य के कई इलागों में बारिश होगी। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान बादल भी गरजेंगे। 

 

मौसम विभाग की मानें तो राज्य में इस समय पश्चिम बंगाल के गंगा तट के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। ये उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। 30 जून तक मॉनसून पूरे राज्य में पैर पसार लेगा। मॉनसून के आने से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: स्पीड क्लाइंबिंग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे Deepu Mallesh

चलती स्लीपर बस में नाबालिग से दरिंदगी: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 398 पन्नों की चार्जशीट, 51 गवाह और DNA रिपोर्ट शामिल

Asian Games: भारतीय मुक्केबाज Priya Ghanghas सेमीफाइनल में हारीं, मुक्केबाजी में जीता कांस्य पदक

Rajya Sabha Elections: समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, अखिलेश यादव की मौजूदगी में दाखिल करेंगे नामांकन