NSUI प्रदेश अध्यक्ष के भोपाल आगमन पर हुआ हंगामा, पूर्व मंत्री के साथ हुई धक्का-मुक्की

By सुयश भट्ट | Oct 08, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल से कांग्रेस दफ्तर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए । इसके साथ साथ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के साथ भी एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने धक्का मुक्की की।

आपको बता दें कि मंजुल त्रिपाठी एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे। जहां उन्हें आज पदभार ग्रहण करना था। इस दौरान एनएसयूआई कार्यककर्ताओं में जमकर झूमा झटकी हो गई।

इसे भी पढ़ें:भोपाल पहुंचे छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, विभिन्न विषयों पर की मीडिया से चर्चा 

दरअसल मंजुल त्रिपाठी इससे पहले रीवा जिले के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रहे है। हाल ही में उन्हें एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।ऐसा बताया जा रहा है कि NSUI पूर्व अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के करीबी हैं।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये