चुनावी मैदान में उतरीं उर्मिला मातोंडकर, उत्तरी मुंबई सीट से लड़ेंगी चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

नयी दिल्ली। जानीमानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने मुंबई-उत्तर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने उर्मिला की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की। उर्मिला गत बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुईं थी।

उन्होंने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी। गौरतलब है कि उर्मिला 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उन्होंने ‘रंगीला, ‘सत्या, ‘खूबसूरत’, ‘जुदाई’, ‘जंगल’ और अन्य कामयाब फिल्मों में काम किया।

प्रमुख खबरें

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास

Asian Games में त्रिसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध