उर्मिला मातोंडकर को हुई अपने सास-ससुर की चिंता, अनुच्छेद 370 पर दिया यह बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2019

नांदेड। अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने पर बृहस्पतिवार को केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि उनके पति पिछले 22 दिनों से कश्मीर में रह रहे अपने माता-पिता से बात नहीं कर पाए हैं।

कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली मातोंडकर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘सवाल केवल अनुच्छेद 370 हटाने का नहीं है। यह अमानवीय तरीके से किया गया।’’ गौरतलब है कि मातोंडकर चुनाव हार गयी थीं।

इसे भी पढ़ें: ‘प्रस्थानम’ फिल्म पर संजय दत्त ने किया ये बड़ा खुलासा!

उन्होंने कहा कि मेरे सास-ससुर वहां रहते हैं। दोनों को मधुमेह है, उच्च रक्त चाप की दिक्कत है। आज 22वां दिन है, न तो मैं और न ही मेरे पति उनसे बात कर पाए हैं। हमें कोई अंदाजा नहीं है कि क्या उनके पास घर में दवाएं उपलब्ध हैं या नहीं। 

प्रमुख खबरें

समुद्र मंथन से जुड़ी है Anant Chaturdashi की परंपरा, पंचामृत में भगवान को खोजने की रीत

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के PM ने साधी चुप्पी