अमेरिका कर रहा है सरकारी एजेंसियों के नेटवर्कों की हैकिंग से जुड़े मामलों की जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी सरकारी अधिकारी अमेरिका में वित्त एवं वाणिज्य मंत्रालयों समेत संघीय एंजेंसियों के नेटवर्क हैक होने के मामले की जांच कर रहे हैं। एफबीआई और गृह सुरक्षा विभाग की साइबरसिक्योरिटी शाखा इस मामले की जांच कर रही है। हैक का खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ दिन पहले ही साइबर सुरक्षा से जुड़ी एक बड़ी कंपनी ने खुलासा किया था कि विदेशी सरकारी हैकरों ने उनके नेटवर्क की सुरक्षा को तोड़ते हुए कंपनी के हैकिंग माध्यमों की चोरी की। कई विशेषज्ञों को संदेह है कि रूस ‘फायरआई’ पर साइबर हमले के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा